फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बिजली चोरी कर रहे 14 लाेगों पर की गई कार्रवाई

Thu, 20 Jul 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। विद्युत चोरी से निपटने के लिए विभाग के अधिकारी अब गली मोहल्लों में जाकर घर-घर चेकिंग अभियान चला रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह कस्बा अलीगंज के मोहल्ला बालकृष्ण तथा मेन बाजार में उपखंड अधिकारी सोनू कुमार और सचल दस्ते ने संयुक्त रूप से विद्युत चोरी पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान अलीगंज के दोनों मोहल्लों में 14 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। इनके विरुद्ध विभाग द्वारा एफआईआर की कार्रवाई की गई है। अलीगंज कस्बा इन दिनों लो वोल्टेज, ट्रपिंग, ओवरलोड की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में कई बार विद्युत सप्लाई भी ठप होती जा रही है।इसकी वजह से विद्युत कर्मियों को भी कस्बे में निर्बाध रूप से विद्युत सप्लाई देने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उपखंड अधिकारी सोनू कुमार ने बताया कि अवर अभियंता अर्जुन सिंह और सचल दल प्रभारी नासिर खान, विद्युत विच्छेदन दल के इंचार्ज अनुज कुमार को साथ में लेकर कस्बे में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है। 14 लोग विद्युत चोरी करते पकड़े गए हैं। जिनके विरुद्ध बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें