एटा। शहर के जीटी रोड पर रेलवे पुल के पास संचालित एक नर्सिंग होम की पड़ताल करने बुधवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम को सर्जन चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। वहीं अन्य कई खामियां मिलीं। इस पर एसीएमओ ने नर्सिंग होम की ओटी (ऑपरेशन थिएटर) को सील कर दिया।
एसीएमओ डॉ. राममोहन तिवारी ने बताया कि शिकायत पर रेलवे पुल के पास संचालित नर्सिंग होम में गए थे। वहां सर्जन चिकित्सक नहीं मिले। संचालक द्वारा संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया गया। ओटी में भी कई अनियमितताएं थीं उसके मानक पूरे नहीं थे। इस पर नर्सिंग होम की ओटी को सील कर दिया। वहीं सर्जन और बेहोशी के चिकित्सक के कागजात दिखाने की बात कही। बताया कि किसी भी नर्सिंग होम में अनियमितताएं मिलेंगी तो कार्रवाई की जाएगी।