फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गोली मारकर किशोरी की हत्या के आरोपी पकड़े

Wed, 17 Apr 2024 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना नयागांव के गांव गाही में 6 अप्रैल को पिता महेंद्र व इसके पुत्र रिंकू ने मिलकर बेटी सपना की गोली मार कर हत्या कर दी थी। शव को जलाते समय किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने चिता को बुझाकर सपना के अधजले शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ अलीगंज सुधांशू शेखर ने बताया कि महेंद्र सिंह को सोमवार की देर रात बिथरा भट्टे से गिरफ्तार किया है। इसकी निशानदेही पर घटना में प्रयोग किया गया तंमचा खोखा कारतूस बरामद किया गया है। बताया कि बेटी के चरित्र पर संदेह था, बेटा को साजिश में शामिल कर हत्या को अंजाम दिया गया। फरार रिंकू को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। वहीं थाना कोतवाली नगर पुलिस ने पोक्सो एक्ट से संबंधित आरोपी प्रफुल्ल निवासी यादव नगर को मंगलवार दोपहर में गिरफ्तार किया है। इसके ऊपर नाबालिग का पीछा कर परेशान करने व दुष्कर्म की धमकी देने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें