फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव दुल्हा में दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर महिला को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है। पुलिस ने विवेचना के दौरान बदलाव करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कुछ धाराएं बढ़ाई हैं। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता की मां ने शिकायत दी थी कि उनकी बेटी को अतिरिक्त दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि उसकी हत्या कर दी गई। इस संबंध में निधौली कलां थाने में वर्ष 2025 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने नगला दुल्हा निवासी आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें