फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नगला मुरली हत्याकांड में फरार आरोपी आरक्षी गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला मुरली में 25 मार्च को होली के आखत डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। शाम को एक पक्ष के लोगों ने लाइसेंसी बंदूक से गोलीबारी कर दी। इस दौरान 4 लोगों के गोली लगी थी। जिसमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना के नामजद चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पांचवें आरोपी जेल पुलिस के आरक्षी को शुक्रवार को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

नगला मुरली में 25 मार्च को औसान सिंह अपने बेटों प्रदीप, विनय उर्फ विवेक व परिवार के ही राकेश व राजीव के साथ होली के आखत डालने गया था। उसी समय गांव का ही रामौतार अपने बेटों धीरेंद्र, हरिनंदन उर्फ मनोज और सनोज व एक अन्य युवक रिंकू को लेकर आया और गालियां देने लगा। विरोध करने पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाने लगा। गोली लगने से प्रदीप सहित विनय उर्फ विवेक व परिवार के ही राकेश व राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से प्रदीप ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
औसान सिंह की तहरीर पर रामौतार सिंह, धीरेंद्र सिंह, हरिनंदन उर्फ़ मनोज, सनोज और रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। धीरेंद्र को छोड़ अन्य आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी धीरेंद्र सिंह को नगला मोहन चौराहा के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें