एटा। कोतवाली नगर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार की रात करीब 11:45 बजे पीपल अड्डा से पकड़ा। आरोपी की पहचान पुष्पेंद्र पुत्र नाथूराम निवासी मधुपुर, थाना ढोलना जिला कासगंज के रूप में हुई है। वह वर्तमान में पीपल अड्डा स्थित गली नंबर दो में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया है। संवाद