फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लेखपालों ने एसडीएम के खिलाफ खोला मोर्चा

Sun, 15 Oct 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई ने उप जिलाधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास कर मोर्चा खोला। आरोप लगाया कि थाना समाधान दिवस के दौरान लेखपालों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन



सचिव राजीव कुमार ने कहा कि शनिवार को थाना दिवस का कार्यक्रम चल रहा था सभी लेखपाल उप जिला अधिकारी के आदेश अनुसार धारा 24 की रिपोर्ट तैयार कर रहे थे इसी बीच उप जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों को थाने पर बुला लिया और बुलाकर ऐसे फटकारा जैसे छोटे बच्चों को स्कूल के मास्टर फटकार कर भगा देते हैं। उन्होंने बताया कि एक समय पर एक ही काम लेखपाल कर सकते हैं। उप जिलाधिकारी के आदेश पर ही सभी लेखपाल कार्य कर रहे थे। कई लेखपालों के पास कई-कई सर्किलों के चार्ज हैं। यही नहीं उप जिलाधिकारी के द्वारा सभी लेखपालों की थाना दिवस में अनुपस्थिति लगा दी गई। उप जिलाधिकारी के द्वारा की गई लेखपालों के साथ अभद्र टिप्पणी की लेखपाल संघ घोर निंदा करता है करता है तथा निंदा प्रस्ताव पास करके अगली बैठक रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने बताया इस संबंध में अपर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार अलीगंज को दिया है।



किसी लेखपाल से किसी तरह की अभद्रता नहीं की गई, आरोप पूरी तरह झूठे हैं। समाधान दिवस में लेखपाल बिना अभिलेखों के पहुंचे थे। इस लापरवाही को लेकर उन्हें डांट लगाई गई। कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - प्रतीक त्रिपाठी, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें