एटा। जिले के युवाओं के लिए खुशखबरी है। उन्हें इंजीनियरिंग, डॉक्टरी की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए कोटा व लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत जीआईसी में कोचिंग खुलने जा रही है। जहां युवाओं को प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।वर्ष 2021 में श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत सिविल सेवा परीक्षा, यूपीएसएसएससी, जेईई, नीट, सीडीएस आदि की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग शुरू की गई। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने वाले अभ्यार्थियों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया और कोचिंग की शुरुआत की। लेकिन वहां नीट व जेई की तैयारी नहीं हो पा रही थी। अब इसके लिए जीआईसी में कोचिंग खोली जाएगी। जहां युवाओं को जेईई व नीट की तैयारी विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा कराई जाएगी। कोचिंग के लिए कॉलेज के प्रधानाचार्य के पास 30 युवा पंजीकरण करा चुके हैं।
-
25 जून से शुरू होगी कोचिंग
अभ्युदय योजना के अंतर्गत जीआईसी में 25 जून से कोचिंग शुरू की जाएगी। इसके लिए तैयारियों का दौर चल रहा है। वहीं कोचिंग पढ़ाने के लिए शिक्षकों का चयन होना बाकी रह गया है। बताया जा रह है 20 जून तक शिक्षकों का कोचिंग के लिए चयन कर लिया जाएगा।
-
कॉलेज में कोचिंग के लिए 30 युवाओं द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया है। कोचिंग 25 जून से शुरु होगी, इसके लिए तैयारियां चल रहीं हैं।
छत्रपाल सिंह, प्रधानाचार्य जीआईसी