बागवाला थाना क्षेत्र के बैंदुला गांव निवासी प्रेमपाल सिंह का शव दो नवंबर को खेतों में पेड़ पर लटका शव मिला था। मामले की बेटे अमरजीत ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया कि गांव के ही अभिषेक सहित तीन लोगों ने घर में घुसकर हमला किया था। मां गुड्डी देवी व पिता को गाली-गलौज कर हत्या करने की धमकी दी थी।
इसी दिन तीनों ने मिलकर पिता के साथ मारपीट की। इसके बाद गले में फंदा डालकर हत्या कर दी और शव पेड़ पर लटका दिया। थानाध्यक्ष नरेश सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। अधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।