फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव मिलने का मामला: बेटा बोला- आरोपियों ने घर में घुसकर की थी गाली-गलौज, हत्या कर शव पेड़ पर टांग दिया

Sat, 31 Dec 2022 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में पेड़ पर लटकता युवक का शव मिलने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागवाला थाना क्षेत्र के बैंदुला गांव निवासी प्रेमपाल सिंह का शव दो नवंबर को खेतों में पेड़ पर लटका शव मिला था। मामले की  बेटे अमरजीत ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया कि गांव के ही अभिषेक सहित तीन लोगों ने घर में घुसकर हमला किया था। मां गुड्डी देवी व पिता को गाली-गलौज कर हत्या करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


इसी दिन तीनों ने मिलकर पिता के साथ मारपीट की। इसके बाद गले में फंदा डालकर हत्या कर दी और शव पेड़ पर लटका दिया। थानाध्यक्ष नरेश सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। अधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें