फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से गिरे पेड़ में दबकर बालक की मौत

Sun, 30 Apr 2017 12:04 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
आंधी से ‌ग‌िरा पेड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 गांव रूपधनी में आंधी से गिरे पेड़ में दबकर आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन घायल हो गई। घटना के समय दोनों भाई-बहन आंगन में सो रहे थे।  
विज्ञापन

थाना जैथरा के गांव रूपधनी निवासी गोविंद उर्फ संजू का आठ वर्षीय बेटा आशिक तथा बेटी चंचल (04) शुक्रवार रात करीब आठ बजे आंगन में चारपाई पर सो रहे थे।  तभी आंधी के दौरान एक पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर आशिक की मौत हो गई जबकि चंचल घायल हो गई। चीख-पुकार की आवाज सुनकर एकत्रित हुए ग्रामीण दोनों को निकाला और स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां चिकित्सक ने आशिक को मृत घोषित कर दिया। घर में हुई बालक की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें