जलेसर। नगर के मोहल्ला एक मोहल्ला निवासी नाबालिग किशोरी का फेसबुक पर एक युवक से प्रेम हो गया। इसके बाद युवक किशोरी को ले जाने में कामयाब रहा।पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि नाबालिग पुत्री 4 मार्च को घर से बोर्ड परीक्षा देने घर से गयी, जब शाम तक घर वापस नहीं आयी तो काफी तलाश किया। लेकिन उसका पता नहीं चला जब उसके मोबाइल को चेक किया गया तो पिता ने पुत्री के फेसबुक को देखा तो पता चला कि तो उसकी फेसबुक आईडी पर एक अज्ञात लड़के के साथ उसका फोटो लगा है।
जेवर और रुपए लेकर किशोरी गई युवक के साथ
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी दो लाख के जेवर व एक लाख रुपए नकदी लेकर गांव के ही युवक के साथ गायब हो गई। पिता ने कोतवाली में युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। पिता ने बताया कि शुक्रवार को लगभग की दोपहर 2 लाख रुपए के जेवर व एक लाख रुपए लेकर चली गई। काफी तलाश करने पर लोगों ने बताया कि गांव के सूरज साथ बेटी को जाते देखा है। युवक के पिता से शिकायत करने पर गाली गलौज कर धमकी दी गई है।