एटा। फरीदाबाद से लौट रहे युवक को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद युवक से छह हजार रुपये, एक मोबाइल व बैग पार कर ले गए। रोडवेज बस चालक और परिचालक करतला चौराहे के पास युवक को उतारकर चले गए। परिजन ने बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।थाना बाग़वाला क्षेत्र के गांव कनकपुर निवासी अतर सिंह फरीदाबाद में स्प्रिंग की फैक्ट्री में काम करता है। मंगलवार रात वह रोडवेज बस में बैठकर घर लौट रहा था। तभी जहरखुरानों ने उसे भरोसे में लेकर नशीला पदार्थ मिलाकर कुछ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। राहगीरों की सूचना पर करतला चौराहे के पास परिजन पहुंचे। भतीजे ब्रह्मानंद ने बेहोशी की हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया। जहां बुधवार शाम तक पूरी तरह होश नहीं आ सका था। संवाद