फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: रोटावेटर की चपेट में आया युवक, दर्दनाक मौत, खेत जुताई के लिए गया था

Wed, 08 Feb 2023 05:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में खेत जुताई करते समय युवक रोटावेटर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। 

 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मंगलवार की देर शाम युवक रोटावेटर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके पास ट्रैक्टर था और वह किराए पर जुताई करता था। घटना के दौरान भी वह खेत जुताई के लिए गया था।   

विज्ञापन


मामला जलेसर थाना क्षेत्र के रसीदपुर उर्फ खेडिया बरई गांव का है। गांव निवासी नरेश कुमार ने बताया कि गांव के ही उदयवीर सिंह ने निधौली कलां थाना क्षेत्र के जमालपुर गादुरी गांव निवासी रनधीर सिंह का खेत पट्टे पर लिया है। मंगलवार को वह खेत जुताई कराने के लिए गए थे।

लोग परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे

बताया कि हमारे घर पर ट्रैक्टर है तो जुताई के लिए वह मेरे भाई यतेंद्र कुमार (23) को साथ लेकर गए थे। यहां भाई यतेंद्र रोटावेटर की चपेट में आ गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। खबर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। लोग परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।  

गांव के लोग खेत जुताने के लिए ले गए थे

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि यतेंद्र अपनी जमीन की जुताई के लिए ट्रैक्टर रखता था। उसी को गांव के लोग अपना खेत जुताने के लिए ले गए थे। यहां पर हादसे में उसकी जान चली गई। परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमर्टम कराकर उन्हें सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें