एटा। दिवाली के दिन खेत पर काम कर रही महिला को सांड़ ने उठाकर पटक दिया। जिसके चलते उसी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव रामपुर निवासी गीतम सिंह ने बताया कि पत्नी भगवानश्री (60) शुक्रवार की सुबह खेत पर काम करने गईं थीं। इसी समय अचानक कहीं से सांड़ आ गया और उनके ऊपर हमला बोल दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे लोग भागकर पहुंचे। तब तक सांड़ ने उनको सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हम लोगों को सूचना मिली तोभागते हुए खेत पर पहुंचे और भगवानश्री को लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।