फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में गैस रिसाव: बेहोश होकर गिरी महिला, कई लोग उल्टी-दस्त से परेशान, बिगड़ी तबीयत, मची अफरातफरी

Mon, 09 Jan 2023 10:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में सोमवार की शाम पेट्रोल पंप पर गैस रिसाव से अफरातफरी मच गई। एक महिला बेहोश होकर गिर गई, जबकि कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
गैस रिसाव की जानकारी लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले में जीटी रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज के पास गैस रिसाव हो गया। घटना सोमवार शाम 7:30 बजे भोला पेट्रोल पंप पर कबाड़ का वाहन काटते समय हुई। रिसाव होने से पास के मकान में रहने वाली एक महिला बेहोश हो गई, जबकि आसपास मौजूद लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। इससे उनकी तबीयत बिगड़ती गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थिति को संभाला। किसी तरह गैस रिसाव पर नियंत्रण पाया। 

विज्ञापन


प्रभारी अग्निशमन अधिकारी केतन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। एसी में पड़ने वाली गैस सिलिंडर के रिसाव को रोका गया। कहा है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला गैस रिसाव के चलते बेहोश हो गई, जबकि आसपास के दर्जनों लोगों में उल्टी-दस्त और आंखों में जलन की शिकायत हुई। 

बताया कि इस गैस के रिसाव से ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है। इंसान की दम घुटने लगती है। इससे मौत होने की आशंका रहती है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुधीर सिंह राघव ने बताया कि गैस रिसाव की सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी अनिरुद्ध सिंह को मौके पर भेजा गया। अग्निशमन टीम को सूचना देकर मौके पर भेजा गया, स्थित नियंत्रण में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें