एटा। शहर के मोहल्ला मारहरा दरवाजा निवासी वाहिद अली की बेटी अलिया (15) ने रविवार की सुबह करीब 8 बजे घर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। किशोरी ने बताया कि बहन से कहासुनी होने पर विषाक्त खा लिया था। वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गाजीपुर पहोर निवासी प्रमोद कुमार की बेटी वर्षा (18) ने मां के डांटने से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। मां व अन्य परिजन मेडिकल कॉलेज रविवार की सुबह करीब 8.30 बजे लेकर आए और भर्ती कराया। उपचार के बाद दोनों को स्वास्थ्य लाभ मिलने पर दोपहर में परिजन घर ले गए। संवाद