फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी की सूरत बदलने को 3 करोड़ का भेजा गया प्रस्ताव: फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नेशनल हाईवे स्थित नवीन मंडी में जल निकासी सहित सड़क, पुलिया और दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन को तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर मंडी में निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी सचिव अरुण यादव ने बताया कि मंडी में कई स्थानों पर नाली-नाले न होने से जलभराव हो जाता है। इससे अपनी उपज लेकर मंडी आने वाले किसानों और आढ़तियों को समस्या रहती है।
बरसात के समय समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। इसको लेकर मंडी में निर्माण कराने के लिए तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही आरसीसी सड़क, नाले-नालियां, शौचालय, आठ दुकानें व दो पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

लगभग दो वर्ष पूर्व मंडी में दुकानों के निर्माण की पहल हुई थी। तत्काल सचिव द्वारा टीन शेड की दुकानों को खाली करने को कहा गया था। जहां कुछ टीन शेड़ खाली हो गए थे, लेकिन बाद में दुकानों का निर्माण नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें