फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पांच मीटर लंबे कोबरा को वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Tue, 07 Apr 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
राजा का रामपुर में सांप को पकड़कर ले जाता युवक। संवाद
विज्ञापन
राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव रामनगर में मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे विशाल के खेत की बोरिंग में पांच मीटर लंबे कोबरा को देख गांव में खलबली मच गई। कोबरा देखने को बोरिंग के चारों तरफ गांव के लोगों का मजमा लग गया। ग्रामीणों का शोर सुन कोबरा फन उठाकर फुफकार रहा था। जानकारी पर 112 डायल पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर कोबरा को पकड़कर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ने का काम किया है। कोबरा पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें