फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भूसे की बुर्जी में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद बुझी

विज्ञापन
पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव नगरिया में आग बुझाता दमकलकर्मी। स्रोत वीडियोग्रेव
विज्ञापन
एटा। नगरिया गांव के बाहर लगी भूसे की बुर्जी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

थाना पिलुआ के गांव नगरिया निवासी रामसेवक ने बताया कि घर से दूर गांव के बाहर भूसे की बुर्जी लगी हुई है। रविवार की देर शाम किसी कारण से उसमें आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों ने घर पर सूचना दी। आग बढ़ती देखकर काफी संख्या में ग्रामीण हाथों में बाल्टी आदि बर्तन लेकर मौके पर पहुंचे। एक ग्रामीण ने अग्निशमन विभाग को सूचना दे दी। जिला अग्निशमन अधिकारी प्रशांत राणा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग को समय से बुझा दिया गया और काफी भूसा जलने से बचा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें