फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे और हुई फायरिंग

Sat, 10 Jan 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। गांव विजयदेपुर में शनिवार को बच्चों के विवाद में लाठी-डंडे चल गए। दोनों ही पक्षों ने फायरिंग करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव विजयदेपुर में बच्चों के बीच कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गया। एक पक्ष के महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के ही दूसरे पक्ष के साथ बच्चों के मामले में विवाद हो गया। इसके बाद उन लोगों ने रास्ते में बाइक को रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर जमीन पर पटक कर डंडा व बेल्ट से पीटकर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के अनुज का आरोप है कि बाइक से जा रहा था तभी रास्ते में नाली के कीचड़ के कारण विवाद हो गया। इसी वजह से पहले पक्ष के लोगों ने जमीन पर पटक कर बुरी तरह से पीटा। दोनों ही पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें