मारहरा अस्पताल चौराहे के सोसाइटी में खड़े एक विशाल पीपल के वृक्ष की टूटकर सड़क पर पड़ी टहनी। सं
मारहरा। कस्बे के अस्पताल चौराहे पर पीपल के विशाल वृक्ष की रविवार को अचानक टहनी सड़क पर गिरने से भगदड़ मच गई। अस्पताल चौराहे पर खड़ा विशाल पीपल का वृक्ष कई दशक पुराना है। चौराहे पर खासी भीड़ भाड़ रहती है, अस्पताल आने वाले लोग अक्सर इसकी दांव में बैठ जाते हैं। रविवार को अवकाश होने पर दोपहर में तेज धूप होने की वजह से लोगों का कम संख्या में आवागमन था। दोपहर को अचानक पीपल के वृक्ष की एक टहनी भरभराकर गिर गई। बड़ी टहनी के गिरने के समय चौराहे पर किसी के न होने से बड़ा हादसा होने से बच गया। बाद में लोगों ने सड़क पर गिरी टहनी को एक साइड से कर आवागमन सुचारू कराया।