एटा (ब्यूरो)। तेज गति से आ रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।
घटना बुधवार सुबह लगभग 10 बजे की है। गांव बाकलपुर के पास बेकाबू टेंपो पलट गया। उसमें सवार रुवेंद्र, उसकी मां ओमवती निवासी जयसिंहपुर थाना पिलुआ तथा टीकम सिंह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।