फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 96 साल पुराने शाही कुएं को संरक्षण की दरकार

Sun, 26 Feb 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में कई ऐसे कुएं हैं जो आज अपनी बदहाली की मार झेल रहे हैं। इसमें कुछ ऐसे कुएं है जो राजाओं के जमाने के दौरान बनवाए गए, लेकिन इनकी देखरेख न होने की वजह से बदहाल पड़े हैं। ऐसा ही 96 साल शाही कुआं रेलवे स्टेशन एटा पर है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के पास साल 1927 में राजा दिलसुख राय ने कुआं बनवाया था, जो क्षेत्र की इस रियासत की पहचान कराता था। समय बीतने के साथ इसकी उपेक्षा होती गई। अब यह कुआं जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है। इसके अंदर मिट्टी व कूड़ा-कचरा भरा हुआ है। कुएं पर लगी पट्टिका से 1927 में राजा दिलसुख राय द्वारा निर्माण कराए जाने के साक्ष्य मिल रहे हैं। इसके साथ ही अन्य कुएं हैं, जो पूरी तरह से बदहाल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें