फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 92 विद्यालयों ने अपलोड नहीं किए आंतरिक मूल्यांकन के अंक

Tue, 21 Feb 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन के अंक 92 विद्यालयों ने परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए। हाईस्कूल के साथ ही इंटर के नैतिक योग खेल एवं शारीरिक शिक्षा के ग्रेड तथा अंक भी अपलोड नहीं किए गए। सभी प्रधानाचार्यों को इसे अपलोड करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन


डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया जिले में 546 राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की आंतरिक परीक्षा का मूल्यांकन परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश थे, लेकिन सात फरवरी तक जनपद में 92 विद्यालय ऐसे थे जिन्होंने आंतरिक परीक्षा का मूल्यांकन नहीं किया।

बताया कि तीन दिन के अंदर सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आंतरिक मूल्यांकन परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा है। तीन दिन के अंदर अगर इसे अपलोड नहीं किया जाता है तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ परिषद में पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें