अवागढ़। खंड विकास कार्यालय पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 86 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे गए। जिसे पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। मंगलवार को खंड विकास कार्यालय के सभागार में हर बेघर को घर उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य के अनुसार जिला विकास अधिकारी प्रवीन कुमार राय, खंड विकास अधिकारी मोहम्मद जाकिर, हीरेश यादव ने 54 ग्राम पंचायतों के 74 दिव्यांगजनों और 12 आपदा ग्रस्त लाभार्थियों को आवास स्वीकृत पत्र दिए गए। इस दौरान हीरेश यादव, भाजपा के राजेश सरानी व नवीन दीक्षित, एडीओ प्रदीप कुमार, सुधाकर किशोर, सुरेंद्र सिंह, विष्णुदत्त शर्मा, नम्रता यादव, निहाल सिंह आदि मौजूद रहे।