फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की तीन बाइकों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

सार

जिले में पंजीकृत दो लाख 86 हजार किसानों में अभी तक 82 हजार किसानों ने ई केवाईसी नहीं कराई है जिसकी वजह से अपात्र घोषित किया जा सकता है। सरकार द्वारा अगली बार 12वीं किस्त उन्हीं किसानों को भेजी जाएगी जो अपनी ई-केवाईसी करा लेंगे, लेकिन जिले में अभी तक करीब 82 हजार किसानों द्वारा ई-केवाईसी नहीं कराई गई है। इसके बाद सरकार द्वारा ई-केवाईसी न कराने वाले किसानों को अपात्र घोषित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। जिले में पंजीकृत दो लाख 86 हजार किसानों में अभी तक 82 हजार किसानों ने ई केवाईसी नहीं कराई है जिसकी वजह से अपात्र घोषित किया जा सकता है। ई-केवाईसी कराने वाले किसानों को कृषि विभाग ने जल्द से जल्द ईकेवाईसी कराने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों को अपनी ई-केवाईसी करानी पड़ रही है। सरकार द्वारा अगली बार 12वीं किस्त उन्हीं किसानों को भेजी जाएगी जो अपनी ई-केवाईसी करा लेंगे, लेकिन जिले में अभी तक करीब 82 हजार किसानों द्वारा ई-केवाईसी नहीं कराई गई है। वहीं 2 लाख 27 हजार किसानों द्वारा ई-केवाईसी कराई जा चुकी है।
उपकृषि निदेशक रोताश कुमार ने किसानों को निर्देश दिए हैं कि जिन किसानों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है वह इस माह तक करा लें। इसके बाद सरकार द्वारा ई-केवाईसी न कराने वाले किसानों को अपात्र घोषित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें