मौके पर पूछताछ करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के गंगनपुर स्थित न्यूज भोलेनाथ ट्रेडर्स के कैशियर को अज्ञात बदमाशों ने लूट लिया। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
गंगनपुर में न्यू भोलेनाथ ट्रेडर्स के कैशियर से केश लाते समय गोदाम के पास अज्ञात बदमाशों ने टेम्पू रुकवा लिया। इसके बाद उसे धमकी देते हुए उससे लगभग 80 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
पीड़ित ने इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए थे और पूछताछ कर रहे थे।