अलीगंज। कस्बा में केमिकल लगाकर आलू की चमक बढ़ाने के लिए लगाए जा रहे केमिकल की सूचना पर मंडी समिति की ओर से 80 पैकेट आलू पकड़ा, इसके बाद फिकवाया गया है। व्यापारी पर जुर्माना भी लगाकर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से बुधवार को सब्जी विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा।
अलीगंज मंडी समिति के सचल दल ने पडाव रोड पुलिया के पास नियाजी ट्रेडिंग कंपनी पर कार्रवाई की है। सचल दल प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि सूचना मिली थी कि सड़े हुए आलुओं को केमिकल लगाकर चमकदार बनाया जा रहा है। जब इसकी जांच की तो वहां पर मौजूद एक केमिकल की बोरी मिली, जिस पर मर्टिका लिखा है। यही आलुओं पर डाला जा रहा था। उन्होंने बताया कि यह केमिकल सड़े आलुओं पर डालकर ताजा जैसा कर देता है। जिससे यह आलू सड़ा गला नहीं दिखता है। बताया मौके पर 80 पैकेट आलू मिले थे जिसको नाले में फिकवाया गया है और जुर्माना लगाया है।
सचल दल प्रभारी ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि ऐसा करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती रहेगी। सचल दल में नरेंद्र पाल, रामौतार, प्रवेश कुमार, विपिन कुमार आदि रहे।