एटा। श्रमिकों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके, इसके लिए सरकार ने अटल अवासीय विद्यालय योजना चलाई। अलीगढ़ में विद्यालय बना हुआ है। कक्षा 1 से 6 तक में प्रवेश के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा होगी।
जिले में इसके लिए एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय के लिए प्रवेश परीक्षा रविवार को आयोजित की जाएगी। शहर के महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां तीन कक्षों में परीक्षा कराई जाएगी। 57 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। एक कक्ष में 20 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगी। इसमें मानसिक दक्षता के 40, अंकगणित के 20 और भाषा के 20 प्रश्न क्रमशः 50, एवं 25-25 अंकों के होंगे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।