फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 511 मतदाताओं को प्रत्याशी नहीं आए पसंद, किया खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में दस निकायों में अध्यक्ष व सभासद के लिए 11 मई को मतदान हुआ था। जहां 511 मतदाताओं को निकायों में कोई प्रत्याशी पसंद ही नहीं आया। शनिवार को मतगणना के दौरान यह बात सामने आई। इन मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है। जनपद में एटा, मारहरा, अलीगंज व जलेसर नगर पालिका है। जबकि सकीट, राजा का रामपुर, अवागढ़, जैथरा, निधौलीकलां सहित मिरहची नगर पंचायत है। जहां 11 मई को मतदान हुआ था। शहर से अध्यक्ष पद के लिए आठ दावेदार मैदान में थे। इस दौरान एटा में 111181 मतदाता में से 49875 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान करने वालों में 109 मतदाता ऐसे थे जिन्हें कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आया और नोटा का प्रयोग किया।
विज्ञापन

अलीगंज नगर पालिका में 26429 मतदाता है। यहां 10 अध्यक्ष पद के दावेदार मैदान में थे। इस दौरान अलीगंज में 17111 मतदाताओं ने मत डाला। यहां 17 मतदाताओं को कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आया। मारहरा में 21190 मतदाता हैं। यहां से 7 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के मैदान में थे। यहां भी 17 मतदाताओं को कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आया। जलेसर में 33225 मतदाता है। यहां 11 मई को 21270 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। यहां से 12 अध्यक्ष पद के दावेदार थे, लेकिन यहां 315 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। इसी तरह नगर पंचायत में सकीट में 5 अध्यक्ष पद के दावेदार थे। यहां 6719 मतदाताओं में से 4700 ने मत डाला, लेकिन 7 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
राजा का रामपुर में 9 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां 9862 मतदाताओं में से 5845 ने मत डाला। जबकि 13मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। अवागढ़ में आठ प्रत्याशी मैदान में थे। यहां 9410 मतदाताओं में से 6279 ने मतदान किया। यहां तीन मतदाताओं ने नोटा प्रयोग किया। जैथरा में आठ प्रत्याशी मैदान में थे। 10110 मतदाताओं में से 6457 ने मत का प्रयोग किया। जहां तीन मतदाताओं ने नोटा का यहां भी प्रयोग किया। निधौलीकलां में 8 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां 7457 मतदाताओं में से 5306 ने मत का प्रयोग किया। इस दौरान 5 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। मिरहची नवनिर्मित नगर पंचायत है। यहां से 16 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां 16025 मतदाता में से 12291 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। जबकि 22 मतदाता ऐसे रहे जिन्हें कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आया। उन्होंने नोटा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें