जैथरा। विकासखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के 63 युवाओं ने प्रतिभाग किया। बाहर से आईं तीन कंपनियों ने 43 युवाओं का चयन साक्षात्कार के जरिए विभिन्न पदों के लिए किया।
रोजगार मेले में पिपल ट्री, एग्रो ट्री और विजन इंडिया कंपनियों ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खोले। मेले में पहुंचे तीनों कंपनी के अधिकारियों ने मेले में पंजीकरण कराने वाले
सभी 63 युवाओं का साक्षात्कार लिया। इसमें से कंपनी के अधिकारियों ने 43 का चयन किया। खंड विकास अधिकारी फैजल ने बताया कि सरकार द्वारा युवाओं को कैरियर काउंसिलिंग के तहत रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहें हैं। जिसमें इच्छुक युवाओं को रोजगार मिल रहा है। मेले में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी डॉ. अजीत सिंह, सेवायोजन अधिकारी विपिन यादव, एडीओ पंचायत एहिवरन सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।