फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 4 कोतवाल व 29 एसआई संभालेंगे शनि जात की सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 05 Jul 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। हाथरस जनपद के फुलरई हादसे को दृष्टिगत रखते हुए आषाढ़ मास के दूसरे शनिवार को नगर में होने वाली शनि जात के लिए सतर्कता बढ़ाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था 4 कोतवाली व 29 उपनिरीक्षक संभालेंगे।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जात को लेकर कड़े बंदोबस्त किये गये है। नायब तहसीलदार विपिन भारद्वाज ने बताया कि शनि जात में श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी अथवा अव्यवस्था का सामना न करना पड़े इसके लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इस बार 25 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। जिनसे चप्पे चप्पे पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही पेयजल, सफाई, सुरक्षा तथा प्रकाश के साथ साथ महिला प्रसाधन की भी विशेष व्यवस्था की गई है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान चुस्त दुरुस्त रहने को कहा गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डॉ. सुधीर कुमार राघव ने बताया कि शनि जात में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। जनपद के 18 थानों से पुलिस फोर्स शनि जात में तैनात रहेगा। साथ ही पीएसी जवान, फायर ब्रिगेड जवान, इंटेलिजेंस एवं महिला उपनिरीक्षक के साथ ही महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगे। चार थाना प्रभारी एवं 29 उपनिरीक्षक की निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें