अलीगंज। लोगों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए रविवार को क्षेत्र के भदकी, नयागांव, अलीपुर और नगला गजपत के स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे 385 मरीजों का पंजीकरण कर परीक्षण किया गया। नगला गजपत स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मेले का डॉ. सर्वेश राजपूत ने निरीक्षण किया। मेले में स्वास्थ्य लाभ लेने आए मरीजों से वार्ता करते हुए कर्मचारियों से उनके साथ बेहतर व्यवहार करने को कहा। संवाद