फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चुनाव ड्यूटी से बाहरी जिलों के 376 पुलिसकर्मी नदारद

Sat, 04 May 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में लोकसभा चुनाव कराने के लिए दूसरे जिलों से भेजे गए 376 पुलिस कर्मी नदारद हो गए। शनिवार को गणना की गई तो यह बात सामने आई। सभी कर्मियों के तैनाती वाले थानों में सूचना दी गई है। इनके खिलाफ वहां से कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कोतवाली देहात में इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एटा लोकसभा क्षेत्र में 7 मई को मतदान होना है। जिसको सकुशल संपन्न कराने के लिए बाहरी जिलों से पुलिसबल भेजा गया है। शनिवार को सुबह इनकी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए गणना की गई तो 376 पुलिसकर्मी अनुपस्थित पाए गए। जिसके बाद इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए संबंधित थानों को भी सूचना दी गई है। चुनाव कराने के लिए जो पुलिसकर्मी पहुंचे हैं, उनको टोलियों में बांटा गया है। 13 टोलियों में 376 पुलिसकर्मी नदारद पाए गए।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि सभी गैरहाजिर पाए गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं इनके संबधित थानों में भी सूचना दी गई है। जिससे कि इनके खिलाफ वहां से भी कड़ाई की जा सके। सूचना मिलने के बाद सभी पुलिसकर्मियों ने अपनी-अपनी टोली में आमद करा ली है।
विज्ञापन



हर टोली से इतने पुलिसकर्मी रहे अनुपस्थित
टोली संख्या अनुपस्थित कर्मी
1 29
2 29
3 27
7 28
8 36
9 33
10 22
13 23
14 18
22 38
23 34
24 30
25 29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें