फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बैंक कर्मियों की मिलीभगत से 3.37 लाख की कर ली ठगी

Thu, 02 Mar 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। निरक्षर किसान को गुमराह करके सेंट्रल बैंक के अधिकारियों की मिलीभगत से 3.37 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। रिपोर्ट कोतवाली देहात में दर्ज कराई गई है। इसमें चार बैंक अधिकारी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भडैरा निवासी श्रीपाल सिंह ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि गांव के ही कालीचरन ने सेंट्रल बैंक शाखा जीटी रोड के अधिकारियों से अच्छी जान पहचान होने की बात कहकर केसीसी बनाने के लिए बोला। इस पर उसे खतौनी दे दी। वर्ष 2018 में 4.47 लाख का ऋण लिया गया। इसमें मुझे एक लाख 10 हजार रुपये ही बताए गए। जबकि षड्यंत्र कर 3.37 लाख रुपये कालीचरन, शाखा प्रबंधक, फील्ड ऑफीसर और कैशियर ने हड़प लिए। बताया इस बात का खुलासा तब हुआ जब दो जनवरी 2023 को वसूली नोटिस जारी किया गया।
जिसमें दर्शाया गया कि 301758 रुपये जमा करने हैं। इस पर मैंने कालीचरन से कहा कि लिए गए ऋण को जमा कर चुका हूं। इसके बावजूद नोटिस क्यों आया है। तब कालीचरन ने गालीगलौज कर धमकी दी। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें