फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसों में बच्ची सहित 3 लोग घायल

Sun, 03 Dec 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में एक 7 साल की बच्ची सहित 3 लोग घायल हो गए। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना रिजोर में एका रोड स्थित गांव वृंदावन निवासी धमवीर सिंह की 7 वर्षीय बेटी प्राची बाइक की चपेट में आने से रविवार की दोपहर करीब एक बजे गांव में ही घायल हो गई। बच्ची को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र स्थित गांव फगनौल के पास शनिवार की रात बाइकों की भिड़ंत में दुलारे खां निवासी सहावर जिला कासगंज को गंभीर रूप से घायल होने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अरुण कुमार निवासी जमलापुर थाना बागवाला को रविवार की सुबह करीब 10 बजे घायल होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें