एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र में दुकान का ताला खोलकर तंबाकू दाने की 250 बोरियां चोरी कर ली गईं। व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला कूचादायम खां निवासी शहाब खान ने बताया कि उसकी दुकान पटवा बेरियां के पास जफर मार्केट सरोठ पर स्थित है। इसमें पीले दाने की तंबाकू की लगभग 250 बोरी रखी हुई थीं। दुकान की एक चाबी मेरे पास व दूसरी गोदाम पर काम करने वाले इरफान व शिवम निवासी काशीराम कॉलोनी के पास रहती थी। इरफान ठेकेदारी का कार्य भी करता है। वह दुकान में रखी तंबाकू के रखरखाव के कार्य के लिए अपने साथ आकाश निवासी ग्राम भरापुर, इमरान निवासी मोहल्ला मेवतियान, गौतम निवासी नगला उम्मेद थाना जसरथपुर और भोपाल सिंह निवासी नगला धनी थाना कंपिल जिला फर्रुखाबाद को बुलाता था। जब शुक्रवार को मैं अपनी तंबाकू को बेचने के लिए आढ़ती के साथ दुकान पर पहुंचा तो देखा की दुकान का ताला खुला हुआ है और 250 बोरी गायब हो चुकी हैं।