फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम की खिड़की तोड़ ग्राहक के 25 हजार किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। केनरा बैंक के मैनेजर ने कोतवाली नगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बैंक के एटीएम की खिड़की तोड़ ग्राहक के 25 हजार रुपये चोरी करने और 50 हजार रुपये का एटीएम मशीन में नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

केनरा बैंक के प्रबंधक प्रभात कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया विकास भवन में केनरा बैंक का एटीएम लगा है। चोरों ने एटीएम मशीन की रुपये निकलने वाली खिड़की तोड़ दी। जब कोई ग्राहक वहां रुपये निकालने पहुंचा तो रुपये फंस गए। खिड़की न होने पर वह धोखा खा गया और चला गया। अकाउंट से रुपये कट गए। उसने बैंक में शिकायत की। जांच की गई तो एटीएम की खिड़की टूटी मिली। ग्राहक के 25 हजार रुपये व खिड़की टूटने से एटीएम का 50 हजार का नुकसान हुआ है। कोतवाली नगर प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें