फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 25 टीमें करेंगी विद्यालयों में मानकाें का सत्यापन, भेजी जाएगी रिपोर्ट

Sun, 27 Aug 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड परीक्षा की अभी से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। परीक्षा केंद्र बनाए जाने से पहले विद्यालयों की सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई है। विद्यालयाें में संसाधनों के सत्यापन के लिए समिति का गठन कर दिया गया है। जहां 25 टीमें सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट देंगी। टीम में दो से तीन शिक्षकों को रखा गया है।
विज्ञापन



एडीआईओएस क्षेत्रपाल सिंह ने बताया कि जिले में राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्त विहीन 564 विद्यालय संचालित हैं। शिक्षा परिषद से यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्रों के निर्धारण के लिए विद्यालयों की रिपोर्ट मांगी गई है। जहां विद्यालयों में सुविधाओं की जानकारी दी जानी है। इसको लेकर डीआईओएस चंद्रकेश सिंह ने 25 टीमों का गठन किया है। राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के अलावा एक से दो शिक्षक सहायता प्राप्त विद्यालयों के रखे गए हैं। टीम प्रत्येक विद्यालय का निरीक्षण करेगी, जो मानक तय किए गए हैं, उनका सत्यापन किया जाएगा। विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे, बिजली की व्यवस्था, शौचालय, पानी सहित इंटरनेट की व्यवस्था को देखेगी। वहीं विद्यालय तक वाहन पहुंचेगा या नहीं, यह प्रमुख रूप से देखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दो स्तर पर बोर्ड को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें