एटा। मैनपुरी निवासी एक स्वास्थ्यकर्मी ने कटरा मोहल्ला निवासी रिश्ते के भांजे सहित छह पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आगरा में मकान व प्लॉट दिखाकर 25 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने की भी बात कही है।
मैनपुरी जनपद के औंछा थाना क्षेत्र के गांव ज्योती निवासी प्रदीप ने बताया कि आरोपी शहर के कटरा मोहल्ला निवासी सागर गुप्ता बारदाना का काम करता है। तीन वर्ष पूर्व उसने आगरा के कालिंदी विहार में उसे एक मकान और एक प्लॉट अपना बता बेचने की बात कही।
सौदे के रूप में उन्होंने 4.30 लाख रुपये आरोपी के अकाउंट में डाल दिए। जबकि टुकड़ों में 20.70 लाख रुपये नकद दिए। जब बैनामा की बात आई तो प्रदीप मुकर गया। कोतवाली नगर प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।