सुनहरीनगर निवासी पवन यादव ने तमिलनाडु राज्य के चेन्नई मे बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए ढाई लाख रुपये का चेक प्रधानमंत्री राहत कोष में चेक भेजा है।
पवन यादव अमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ में बीटेक के छात्र हैं और सहायता राशि अपनी संस्था पवन सेवा समिति से भेजी है। जल्द ही पवन यादव और संस्था के मुख्य सचिव अवध यादव प्रधानमंत्री से मुलाकात करने दिल्ली जाएंगे। मुख्य सचिव अवध यादव ने कहा कि समिति समय समय पर सहायता कार्य करती रहती है। पवन ने सभी जिले वासियों से संकट की घड़ी में मदद की अपील की है।