फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अप्रेंटिसशिप मेले में 16 प्रशिक्षुओं का हुआ चयन

Mon, 08 Dec 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में साक्षात्कार लेते कंपनी के अधिकारी। स्रोत आईटीआई
विज्ञापन
एटा। कासगंज रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। इसमें 16 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया। अप्रेंटिसशिप मेले में ग्रेटर नोएडा स्थित न्यू हॉलैंड कंपनी, नोएडा की डिक्सन प्राइवेट लिमिटेड, लेग प्रो कंपनी ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षुओं को कंपनी के बारे में जानकारी दी गई। इसमें 45 प्रशिक्षु उपस्थित हुए। इनमें से 16 का चयन किया गया। प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने चयनित प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दीं। मेले में प्रशिक्षुता प्रभारी मलिखान सिंह, सहायक प्रभारी लोकेश सिंह, अभिषेक यादव, दिवाकर वर्मा, वीनेश राजपूत, प्रियंका यादव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें