कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम प्रधानों को सम्मानित करते डीएम प्रेम रंजन सिंह। स्रोत सूचना विभाग
- फोटो : akhnoor news
एटा। खादी ग्रामोद्योग प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्राम प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में किया गया। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर अधिकतम लाभार्थियों को लाभान्वित करने वाले 15 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।जिलाधिकारी ने चयनित ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र एवं 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें ग्राम प्रधान विरमा देवी, कुशलपाल सिंह, सुरजीत सिंह, विमला देवी, अखिलेश कुमार, मोहरकली, रामबाबू सिंह तथा पवन कुमार को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग की योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने तथा स्वरोजगार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य, उप जिलाधिकारी राजकुमार मौर्य, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।