फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सहकारी संघ चुनाव में 14 निर्विरोध, अवागढ़ में जागेश विजयी

Wed, 29 Mar 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/अवागढ़।
विज्ञापन

सहकारी समितियों के चुनाव के बाद जिले में 15 सहकारी संघों पर चुनाव कराया गया। जहां 14 संघों पर निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुए। वहीं अवागढ़ में बुधवार को मतदान कराया गया। जहां जागेश एक मत के अंतर से विजयी बने।


सहकारी समितियों पर सत्तापक्ष का कब्जा हो गया है। इसके बाद संघों के चुनाव में भी सत्ता पक्ष हावी रहा। जिले में 15 संघों पर होने वाले चुनाव में 14 संघों पर निर्विरोध सदस्यों को निर्वाचित किया गया। मंगलवार को अवागढ़ साधन सहकारी संघ के वार्ड संख्या 6 पर सदस्य पद के लिए मतदान कराया गया। इसमें 221 में से 206 वोट पड़े। मत पेटिका में 204 मतपत्र ही निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारी अधिकारी हरीश कुमार सिंह के अनुसार विजेता घोषित किए गए जागेश कुमार को 101 मत मिले। जबकि विरोधी धीरेंद्रपाल सिंह को 100 मत प्राप्त हुए। जागेश कुमार को एक वोट से विजेता घोषित किया गया। एआर कोऑपरेटिव महावीर सिंह ने बताया कि अवागढ़ में पुलिस की निगरानी में मतदान कराया गया। इस दौरान एक मत से जागेश कुमार विजयी रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें