फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तीन दिन में डायरिया पीड़ित 14 बच्चे मेडिकल कॉलेज पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सर्दी में बच्चे निमोनिया के साथ ही कोल्ड डायरिया की भी चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में सोमवार से बुधवार तक तीन दिनों में 14 बच्चे कोल्ड डायरिया से पीड़ित पहुंचे। बुधवार को गंभीर हालत में एक बच्ची को भर्ती करना पड़ा। सुबह व शाम को सर्दी लगातार बढ़ रही है। दिन और रात के तापमान के बीच में 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर आ रहा है। लापरवाही की स्थिति में बच्चों व बुजुर्गों पर यह सर्दी भारी पड़ रही है। अभी तक मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन 15 बच्चों के करीब निमोनिया पीड़ित पहुंचे रहे थे। वहीं इस हफ्ते के शुरूआती तीन दिन में 14 बच्चे डायरिया पीड़ित भी पहुंचे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कॉलेज में पांच बच्चे कोल्ड डायरिया से परेशान पहुंचे। आगरा रोड निवासी अर्जुन को गंभीर स्थिति में भर्ती किया गया। बच्चों का उपचार कर रहे चिकित्सक वैभव गुप्ता ने बताया ओपीडी में प्रतिदिन 170 से 180 बीमार बच्चे उनके पास आ रहे हैं। अभी तक निमोनिया के बच्चे आ रहे थे। अब कोल्ड डायरिया के केस भी आने लगे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को ठंडा दूध कतई न पिलाएं। गर्म पानी व गर्म दूध ही दें। चावल का मांड व दाल का पानी दे सकते हैं। दस्त होने की स्थिति में ओआरएस का घोल दें। सुबह और रात में बच्चों को रजाई और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कराएं। परेशानी होने पर चिकित्सक को दिखाएं। इस समय कोल्ड डायरिया का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें