जलेसर। सकरौली थाना क्षेत्र के गांव नगला सुखदेव से नीमखेड़ा तक चोर सोमवार की रात को 13 नलकूप से कॉपर की महंगी केबल चोरी कर ले गए। 20 दिन पहले भी चोर 35 नलकूप से केबल चोरी कर ले गए थे। एक ही रात में 13 नलकूप से केबल चोरी होने से पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। किसानों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस से चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। किसानों ने बताया कि करीब बीस दिन पहले भी चोर एक ही रात में 35 नलकूप से कॉपर की केबल चोरी कर ले गए थे। क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा चोरी के खुलासे के लिए सकरौली थाना के साथ ही जलेसर थाना टीम को जिम्मेदारी दी गई है।