फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रक से 13 पेटी अंग्रेजी शराब चोरी

Sat, 20 May 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से 13 पेटी अंग्रेजी शराब चोरी
विज्ञापन

एटा। कोतवाली नगर में ट्रक से अंग्रेजी शराब की 13 पेटियां चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई गई है। ट्रक चालक जगतार सिंह निवासी मोदीनगर गाजियाबाद का कहना है कि दुर्गा ट्रांसपोर्ट कंपनी से वाहन में मोदी डिस्टलरी से 100 पेटी एटा के लिए लाया था।
विज्ञापन

शहर में चलती गाड़ी से 13 पेटी चोरी कर ली गईं। आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि गोदाम के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, यहां पर चोरी की वारदात नहीं हुई है। आशंका है कि किसी होटल आदि पर ट्रक को खड़ा किया गया और वहां से चोरी की गई है। वहीं कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जिले में चोरी नहीं हुई है। अलीगढ़ के आसपास चालक ने खाना खाया है। वहां पर ही चोरी होने की आशंका है। हालांकि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें