फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 120 लीटर मिलावटी दूध कराया नष्ट, लिए नमूने

Wed, 20 Dec 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बुधवार को खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम ने एक दूध डेयरी पर छापा मारा। यहां मिलावट का 120 लीटर दूध मिला। टीम ने दूध को नष्ट कराया। वहीं डेयरी संचालक का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी ने बताया कि काजीपुर बदनुपर स्थिति दूध डेयरी पर मिलावट का दूध तैयार करने की सूचना मिली थी। इस पर टीम एक सप्ताह से लगातार निगरानी कर रही थी। जिससे मौके से सामान बरामद हो सके। बुधवार को दोपहर बाद तीन बजे खाद्य उपायुक्त श्वैता सैनी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह व दिनेश भारती द्वारा गोगा डेयरी पर छापा मारा गया। टीम को डेयरी से रिफाइंड, दूध पाउडर, सूखा ग्लूकोज मिला। अलग- अलग केनों में रखा 120 लीटर दूध भी मिला।
इसके अलावा वहां से 10 लीटर करनेल ऑयल, 15 किलो दूध पाउडर, 10 किलो ग्लूकोज पाउडर सहित आठ लीटर अन्य रसायन बरामद हुआ। दूध को नष्ट करा दि गया। डेयरी से जांच को छह नमूने लिए हैं। दूध कारोबारी सुदेश कुमार का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई। दूध डेयरी संचालक द्वारा हाथरस के चिलर प्लांट को जाता था। उसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें