फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वित्तविहीन विद्यालयों को दिए 12 नोटिस, फिर भी नहीं मिली सूचना

Mon, 10 Apr 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यू- डायस प्लस पर डाटा ऑनलाइन फीडिंग का कार्य चल रहा है। जिले में संचालित 483 वित्तविहीन विद्यालयों ने सूचना नहीं दी है। उन्हें 12 नोटिस भी दिए जा चुके है। इसके बावजूद विवरण उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन 25 राजकीय, 54 सहायता प्राप्त व 483 वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं। प्रत्येक वर्ष शिक्षा परिषद को यू-डायस के माध्यम से स्कूल प्रोफाइल, शिक्षकों की संख्या तथा छात्र-छात्राओं का विवरण अपलोड करना पड़ता है। यह डाटा जनवरी से मांगा जा रहा है। जहां सहायता प्राप्त विद्यालयों ने कुछ डाटा दे दिया है, कुछ रह गया है। जबकि राजकीय विद्यालयों से पूरा डाटा मिल गया है,
विज्ञापन

लेकिन वित्तविहीन एक भी विद्यालय ने डाटा नहीं दिया है। इसको लेकर तीन माह में डीआईओएस कार्यालय से 12 बार विद्यालयों को नोटिस दिया गया। सूत्रों की माने तो कुछ विद्यालयों में नोटिस लेने वाले भी नहीं मिले। सोमवार को डीआईओएस ने विद्यालय संचालकों सहित प्रधानाचार्यों के साथ जूम मीटिंग की। जल्द से जल्द यू डायस पर डाटा देने की बात कही। डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया कि चार दिन में विद्यालयों का डाटा नहीं आया तो उच्चाधिकारियों को इसके बारे में अवगत करा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें